ब्रेकिंग न्यूज़
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा छत्तीसगढ़ भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्रों में 69.58 लाख रुपए से होंगे पक्के फड़ और समतलीकरण कार्य महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ग्राम कुंजनगर में महिलाओं से किया संवाद, जानी योजनाओं की उपयोगिता हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में आयोग का भ्रमण: चार जिलों के आश्रम-छात्रावासों का हो रहा स्थलीय निरीक्षण

रायपुर, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर आकलन करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम कुंजनगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और अन्य स्थानीय हितग्राहियों से आत्मीय संवाद कर शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली।

संवाद और योजनाओं के प्रमुख बिंदु:

  • महतारी वंदन और मातृ वंदना योजना का फीडबैक: मंत्री  राजवाड़े ने विशेष रूप से ‘महतारी वंदन योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ की हितग्राही महिलाओं से लंबी बातचीत की। उन्होंने यह जाना कि किस प्रकार यह आर्थिक सहायता महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं, परिवार के खर्च और मातृत्व से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

  • आत्मविश्वास और आर्थिक संबल: संवाद के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इन शासकीय योजनाओं से उन्हें न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि समाज में उनका आत्मविश्वास भी सुदृढ़ हुआ है।

  • सीधे संवाद की पहल: सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन और उनकी उपयोगिता की जमीनी हकीकत सामने आ रही है।

ग्राम कुंजनगर में ग्रामीण महिलाओं के साथ हुआ यह आत्मीय संवाद महिला सशक्तिकरण, जनभागीदारी और पारदर्शी शासन की भावना को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *