ब्रेकिंग न्यूज़
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा छत्तीसगढ़ भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्रों में 69.58 लाख रुपए से होंगे पक्के फड़ और समतलीकरण कार्य महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ग्राम कुंजनगर में महिलाओं से किया संवाद, जानी योजनाओं की उपयोगिता हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में आयोग का भ्रमण: चार जिलों के आश्रम-छात्रावासों का हो रहा स्थलीय निरीक्षण
रायपुर, छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित “श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स” परियोजना को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) ने मंजूरी दे दी है। यह समिति ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ की केंद्रीय इकाई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए 18 महीने की कार्यान्वयन अवधि निर्धारित की गई है।

परियोजना के प्रमुख बिंदु और सुविधाएं:

  • विस्तार और क्षेत्रफल: लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली इस परियोजना का उद्देश्य चंपारण्य को केवल तीर्थयात्रा तक सीमित न रखकर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और अनुभव-आधारित पर्यटन के एक समग्र केंद्र के रूप में विकसित करना है।
  • आधुनिक और सांस्कृतिक संरचनाएं: प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर, कथा ग्राउंड, ओपन एयर थिएटर, वेलनेस एवं मेडिटेशन सुविधाएं, श्रद्धालुओं के लिए आवास व डॉरमेटरी, मल्टीपर्पज हॉल, रेस्टोरेंट और वेंडर शॉप्स का निर्माण किया जाएगा।
  • सौंदर्यकरण और बुनियादी विकास: यज्ञ कुंड एवं जल कुंड का उन्नयन, तालाब विकास, दिव्य पाथवे, कवर्ड पाथवे, आधुनिक पार्किंग, साइनेज और उन्नत लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मंत्रियों और अधिकारियों के बयान:

  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने परियोजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए उच्च गुणवत्तायुक्त सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह पहल चंपारण्य को देश के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करेगी।
  • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र को और सशक्त बनाएगी। साथ ही, इससे पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार व आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य शासन ने विश्वास जताया है कि इस परियोजना से महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य जी के जीवन, दर्शन और विरासत से देश-दुनिया के पर्यटक गहराई से जुड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *