रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया है। इस संबंध में 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया। आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित कर आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार उज्जवल पोरवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड में महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत थे और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ (मार्कफेड) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

अभिषेक कुमार गुप्ता को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा (अंबिकापुर) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं विनय कुमार अग्रवाल को उप सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ऋतु वर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

इसी क्रम में हेमंत कुमार मत्स्यपाल को महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड, नया रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वे इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (नान) में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

नयनतारा सिंह तोमर को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं मनीष मिश्रा को अपर कलेक्टर, रायपुर के पद से स्थानांतरित कर उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

10 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी होने के 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पालन प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी किया गया है।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *