Power Shortage in Summer: इस साल ब‍िजली की अनुमान‍ित पीक ड‍िमांड में 8 फीसदी ज्‍यादा बढ़ोतरी र‍िकॉर्ड होने का अनुमान है. इस साल देश में ब‍िजली की अनुमानित पीक ड‍िमांड 230 GW (गीगा वाट) में बढ़ोतरी र‍िकॉर्ड होने के अनुमान के चलते समर एक्‍शन प्‍लान पर काम करने की तैयारी की जा रही है. भारत के ब‍िजली ग्र‍िड गर्मी में संकट से न‍िपटने की तैयारी में जुट गए है. ग्र‍िड स‍िस्‍टम ऑपरेटर अप्रैल में 18 ‘अलर्ट डेज’ पर काम करने की तैयारी में हैं. पिछले साल की सर्वाधिक मांग की बात करें तो यह जुलाई में 211.6 गीगावॉट दर्ज की गई थी.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *