रायपुर : गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल ने भगवान श्री बांके बिहारी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता लेकर आए।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।