ब्रेकिंग न्यूज़
वसुंधरा परियोजना: छत्तीसगढ़ में राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक: नवा रायपुर में स्थानीय निकाय चुनावों को तकनीक-सक्षम बनाने पर मंथन राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की श्रमिक हित में तीन बड़ी घोषणाएं ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन: मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल सेवाओं को मिल रही मजबूती सेवा संकल्प अभियान: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने GPM के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जानी हितग्राहियों की सफलता की कहानियां
MSP 3100 paddy purchase

कबीरधाम जिले में इस वर्ष धान खरीदी का काम आसान और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। इसका फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है। जिले के ग्राम लिमो निवासी किसान श्री संतोष कुमार रात्रे ने कवर्धा स्थित धान खरीदी केंद्र में बिना किसी परेशानी के अपना धान बेचा।

श्री संतोष रात्रे के पास लगभग 3.80 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने इस साल धान की खेती की थी। वे बताते हैं कि इस बार समय पर खाद और बीज मिलने से खेती अच्छी हुई और फसल भी बेहतर निकली। उनका कहना है कि अब धान की खेती पहले की तुलना में ज्यादा लाभकारी हो गई है, क्योंकि जरूरी सामग्री आसानी से मिल जाती है। इस वर्ष श्री संतोष रात्रे ने 78.20 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में टोकन की व्यवस्था बहुत आसान है। उन्होंने ऑफलाइन यानी सीधे खरीदी केंद्र में जाकर टोकन लिया और तय समय पर अपना धान बेच दिया।

खरीदी केंद्र में अब सभी सुविधाएं मिल रही हैं। बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बैठने की व्यवस्था, टोकन और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं होती। धान बेचते ही समय पर भुगतान हो रहा है और पैसा सीधे बैंक खाते में पहुँच रहा है, जिससे काफी राहत मिलती है। छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। धान खरीदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। वर्तमान में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इससे किसानों की आमदनी में सीधा फायदा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *