Breaking

रविवार को राज्य कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा मिला। राजपत्रित अधिकारी सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया। सरकार के इस फैसले से 7 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वीकृति मिलने के बाद अब एकमुश्त बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। दरअसल वर्तमान समय में राज्य के कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता मिल रहा है, और यह नई बढ़ोतरी उनके आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मददगार साबित होगी। अबतक प्रदेश के सात लाख से ज्यादा कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा घोषित 55% DA के मुकाबले 50% DA मिल रहा था। लेकिन अब राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान DA मिलेगा।

एरियर का भुगतान 5 समान किस्तों में होगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में यह घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीवाली अच्छी मनाकर किया जाएगा।

ऐसे मिलेगा कर्मचारियों को DA

सीएम यादव ने कहा कि आज सुबह समाचार में पढ़ा कि हमने केंद्र को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया है। लेकिन राज्य वाले बच गए है तो मैं यहीं से तुरंत लागू करता हूं कि मप्र शासन के सभी शासकी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत, 1 जनवरी 2025 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत की जाती है।

मांग पत्र पर सीएम ने ली चुटकी

प्रांतीय सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने कहा आज हम सबके हित की बात करते हैं। आपके हित के लिए सरकार काम कर रही है। आपकी विभिन्न मांगों पर ध्यान रखा जाएगा। सीएम यादव ने मांग पत्र पढ़कर चुटकी लेते हुए कहा कि आपका मांग पत्र अच्छा है और बड़ा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *