मुरादाबाद के जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने संभागीय परिवहन विभाग व यातायात पुलिस को ट्रैफिक सिग्नल का सख्ती से पालन कराए जाने से संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिये हैं. इसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे के द्वारा की जा रही है. जो वाहन मालिक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं या रेड लाइट जंप कर आगे बढ़ जा रहे हैं. उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद की जा रही है और उनका ई-चालान किया जा रहा है