रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवक की तलाश के लिए भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। ईस्टर्न नेवल कमांड, विशाखापट्टनम से आने वाला विशेष दल 23 अगस्त को दोपहर करीब 2 से 3 बजे रायपुर पहुंचेगा, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

नौसेना की टीम में एक अधिकारी और 10 विशेषज्ञ नौसैनिक गोताखोर शामिल हैं। टीम को पानी के भीतर खोज एवं बचाव अभियानों और गोताखोरी का विशेष अनुभव है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री साय ने संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग करते हुए खोज अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ दल की सहायता ली जा रही है।

विशेषज्ञ गोताखोरों के पहुंचने के बाद अभियान को तकनीकी विशेषज्ञता और अतिरिक्त संसाधनों के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *