राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ में 9 से 11 मई तक अंधड़ के साथ बारिश होगी। इस दौरान बादलों की जोरदार गर्जना भी होगी। हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा।

राजधानी में गुरुवार को बादलों के बीच तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद से मध्यम हवा भी चलनी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। यानी भीषण गर्मी से राहत है। हालांकि हल्की उमस लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक कम है। रात का तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री तक कम है। दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा तपा और वहां पारा 39.5 डिग्री रहा। जगदलपुर सबसे ठंडा रहा और पारा 21.7 डिग्री रहा।

प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम 

रायपुर 38.8 26.3
माना 38.3 26.2
बिलासपुर 39.3 25.4
पेंड्रारोड 37.7 22.2
अंबिकापुर 37.4 24.3
जगदलपुर 34.7 21.7
दुर्ग 39.5 24.6 

13 मई को अंडमान के कुछ हिस्सों में बढ़ेगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 13 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्धीप समूह व दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में सामान्यत: 10 जून को मानसून पहुंचने का समय है। पिछले साल इसमें देरी हुई थी। सुकमा में मानसून कुछ दिनों तक रूकने के बाद आगे बढ़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *