4078145881738806504
14271021545470334915

“गांव में लगा समाधान शिविर और मौके पर मिली बड़ी राहत! PM आवास से राशन कार्ड तक बांटे गए लाभ”

Mohla Manpur Ambagarh Chowki

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत कुम्हली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखा एवं अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। कुम्हली क्लस्टर के अंतर्गत 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर में राजस्व, पंचायत, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन किए और तत्समय निराकरण भी किया गया।

शिविर में अधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर अपने विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सेवा संबंधी स्टॉल भी लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में पीएम आवास की चाबी, राशन कार्ड वितरण, मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित किया गया. इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री लखन कलामे एवं श्री नरसिंह भंडारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गेंदकुंवर ठाकुर सहित क्षेत्र के सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *