4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्‍तीसगढ़ में 4 नवंबर से 6 नवंबर तक राज्‍योत्‍सव मनाया जाएगा। इसी के साथ ही पूरे प्रदेश में उत्‍सव होगा। जिला स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश राज्‍य शासन के द्वारा दिए गए हैं। इसी कड़ी में 5 नवंबर को बिलासपुर में भी राज्‍योत्‍सव का आयोजन किया जा रहा है।

बिलासपुर में आयोजित राज्‍योत्‍सव में गायिका मैथिली ठाकुर शामिल होंगी। कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। जहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्‍य में कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस दौरान स्‍थानीय कलाकारों को भी प्रस्‍तुति का मौका दिया जाएगा। वहीं विशेष आमंत्रित गायिका मैथिली ठाकुर सुरमयी प्रस्‍तुति देंगी। इसी के साथ ही उनकी आवाज से पूरा शहर गूंजेगा।

बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों की भी मनमोहक प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य स्‍थानीय कलाकरों को मंच प्रदान करना है। वहीं सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की सुमधुर आवाज में भजन और संगीत सुनने का मौका मिलेगा। यह राज्योत्सव जिले की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *