Breaking

छत्तीसगढ़ आधार सेवा समिति की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू हो गई है। यह हड़ताल 18 से 20 नवंबर तक चलेगी, जिसके चलते जिले में आधार पंजीयन और अपडेट सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहेंगी। जांजगीर-चांपा जिले के 100 से अधिक आधार ऑपरेटरों ने हड़ताल पर जाने से पहले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों की जानकारी दी।आम जनता को होगी परेशानी हड़ताल के कारण जिले में आधार पंजीयन, अपडेट और सुधार जैसी सेवाएं तीन दिनों तक ठप रहेंगी।

ऑपरेटरों का कहना है कि जनता को हो रही समस्याओं के लिए जिम्मेदार प्रशासन और UIDAI हैं, जो समय पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। आंदोलन का असर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी इस हड़ताल का व्यापक असर देखा जा रहा है। यदि ऑपरेटरों की मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो यह आंदोलन और तेज हो सकता है, जिससे आधार सेवाएं लंबे समय तक बाधित हो सकती हैं। सरकार से मांग आधार सेवा समिति ने शासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि ऑपरेटरों की समस्याओं का समाधान हो सके और आधार सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *