रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का वातावरण रहा।
समारोह में न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायमूर्ति आर.पी. शर्मा, पूर्व न्यायाधीश डी.के. तिवारी, ए.के. सामन्त रे, पूर्व सचिव एस.के. तिवारी और बिपिन मांझी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लोक आयोग के विधिक सलाहकार अजीत कुमार राजभानू, उपसचिव चित्रलेखा सोनवानी, तकनीकी सलाहकार राकेश पुराम सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।