रायपुर : ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन (GTA) के अध्यक्ष मनीष जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने और राज्य को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में एयर कनेक्टिविटी, सड़क संपर्क, पर्यटन अवसंरचना, प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार सहित पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। GTA प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई सुझाव भी मंत्री के समक्ष रखे।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय एवं सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार, बेहतर संपर्क व्यवस्था और पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण अनुभव उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इस दौरान GTA के महासचिव शुभम अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राहुल वासवानी ने मंत्री अग्रवाल को 22 अगस्त को आयोजित होने वाले GTA कॉन्क्लेव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दी।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि राज्य शासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से निजी क्षेत्र एवं पर्यटन उद्योग के बीच समन्वय मजबूत होगा। इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *