रायगढ़ : वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के बरपाली में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित शेड और सीसी रोड का लोकार्पण किया। साथ ही सामुदायिक भवन और नए तालाब के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर गांव तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना और लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

बरपाली में शेड और सीसी रोड के लोकार्पण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं सामुदायिक भवन और नए तालाब के निर्माण से गांव में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *