रायगढ़ : वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज सोनार समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज की बैठकों, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।

चौधरी ने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी नई पीढ़ी होती है। सभी समाजों के बच्चों को शिक्षा, कौशल और अपनी प्रतिभा निखारने के समान अवसर मिलेंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कार्यक्रम में सोनार समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *