दीपावली, जो भारत का सबसे बड़ा और धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है, इस बार 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। देशभर में त्यौहार की तैयारियों की गूंज है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के कुछ इलाकों में दीपावली का पर्व नहीं मनाया जाता?

जी हां, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में दीपावली का उत्सव नहीं होता। इनमें केरल राज्य का नाम प्रमुखता से आता है। यहां दीपावली सिर्फ कोच्चि में ही मनाई जाती है। बाकी पूरे राज्य में यह पर्व ना के बराबर ही मनाया जाता है।

वहीं, तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भी दीपावली की जगह नरक चतुर्दशी को प्रमुखता दी जाती है। यहाँ के लोग मानते हैं कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। इस दिन को वहाँ छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है और इसी अवसर पर लोग दीप जलाते हैं।

ऐसे में देशभर में जब हर कोना दीपों से रोशन होगा, दक्षिण के इन इलाकों की परंपराओं का यह अलग अंदाज भारतीय संस्कृति की विविधता को और भी खास बनाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *