भिलाई नगर निगम के वार्ड 35 शारदा पारा में होने वाले उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया है। हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव स्थगित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी आदेश तक चुनाव को स्थगित करने का आदेश जारी किया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस उम्मीदवार मनोज सिन्हा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इस मौके पर विधायक रिकेश सेन और भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने इसे भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव की निर्विरोध जीत बताते हुए खुशी जताई थी। लेकिन, उसी दिन 31 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। चुनाव स्थगित होने के बाद अब वार्ड 35 के उपचुनाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। निर्वाचन आयोग के अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *