छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे देखते हुए प्रदेशभर के स्कूल समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे देखते हुए प्रदेशभर के स्कूल समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन से जारी किया गया है। यह आदेश दो अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य के समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सोमवार से शनिवार तक शाला का संचालन जहां एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेगी। इसी प्रकार ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7 से 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *