महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत रोजगार मूलक कार्य हेतु शासन ने 18 रुपये की बढोत्तरी करते हुए 261 रुपये प्रति दिवस किया गया है। योजना अंतर्गत पूर्व वित्तीय वर्ष में 243 रुपये मजदूरी प्रदाय किया जा रहा था।

01 अप्रैल 2025 से मिलना प्रारंभ हो जाएगा बढ़ी हुई राशि

उक्त बढ़ी हुई मजदूरी दर अकुशल श्रमिको को दिनांक 01 अप्रैल 2025 से मिलना प्रारंभ हो जाएगा। अब वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत तकनीकी प्राक्कलन बढ़ी हुई मजदूरी के अनुसार बनाया जाएगा। अधिकारी के द्वारा बताया गया है कि 261 रुपये मजदूरी दर की जानकारी समस्त ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड में चस्पा करने के निर्देश रोजगार सहायकों को दिए गए हैं। साथ ही साथ दीवाल लेखन कर प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *