रायपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों के लिए रेलवे से जुड़ी बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। आदिम जाति एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बलरामपुर जिला मुख्यालय में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर शुरू करने की मांग रखी। रेल मंत्री ने मांग पर सहमति जताते हुए जल्द सुविधा शुरू कराने का आश्वासन दिया।

जिले में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर नहीं होने के कारण यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को टिकट आरक्षित कराने के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च होता है।

मंत्री नेताम ने कहा कि जिले के नागरिक और जनप्रतिनिधि लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे हैं। बढ़ती आबादी और यात्रा की जरूरतों को देखते हुए जिला मुख्यालय में रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा जरूरी है। इसके शुरू होने से जिले के हजारों यात्रियों को आरक्षण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *