छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 2 नवंबर को बस्तर ओलंपिक के शुभंकर और लोगो का अनावरण किया। सीएम साय ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे। बता दें कि बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। छत्तीसगढ़  के राज्य पक्षी पहाड़ी मैना  और राज्य पशु वनभैंसा  बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्यधारा  से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और जनता का शासन से मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से 5 नवंबर से 10 दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक 2024  का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *