कोंडागांव : सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने जिले के विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इसी क्रम में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहलई में आयोजित कार्यक्रम में 42 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।

साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और दूर-दराज से विद्यालय पहुंचने वाली छात्राओं की आवागमन संबंधी परेशानी कम होगी।

7.50 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी ने ग्राम मोहलई में कुम्हार समाज भवन के पास 2.50 लाख रुपये की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इसके अलावा डीएमएफ मद से हाईस्कूल मोहलई में 5 लाख रुपये की लागत से प्रयोगशाला के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

इन दोनों निर्माण कार्यों की कुल लागत 7.50 लाख रुपये है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *