रायपुर : राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान नागरिक संहिता (UCC) समिति के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों के लिए यूसीसी के प्रावधानों को आसानी से समझने योग्य बनाने के उद्देश्य से सरल भाषा में एक पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव दिया।

डॉ. सलीम राज ने कहा कि यूसीसी के विभिन्न पहलुओं और प्रावधानों की जानकारी आम लोगों तक सहज और सरल तरीके से पहुंचना जरूरी है। सरल भाषा में तैयार पुस्तक से नागरिकों को इसके प्रावधानों को समझने में सुविधा होगी।

नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

यूसीसी समिति ने समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को लेकर प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक नागरिक अपने सुझाव विभिन्न माध्यमों से समिति तक पहुंचा सकते हैं।

ई-मेल के माध्यम से: ucc-chhattisgarh@cg.gov.in

ऑनलाइन सुझाव: UCC छत्तीसगढ़ आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सुझाव दर्ज कराया जा सकता है।

डाक या व्यक्तिगत रूप से: लिखित सुझाव कार्यालय, समान नागरिक संहिता (UCC) समिति, कमरा नंबर 202, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001 के पते पर स्पीड पोस्ट, साधारण डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं।

समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे यूसीसी के ड्राफ्ट को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें, ताकि विभिन्न पक्षों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा सके।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *