रायपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

मुख्यालय बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप, कबीरधाम में लखन लाल देवांगन, एमसीबी में श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में ओपी चौधरी और कांकेर में टंकराम वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में राजेश अग्रवाल, बालोद में गजेंद्र यादव, जबकि बलौदाबाजार, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में क्रमशः सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल और संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे।

इसके अलावा कोंडागांव, बलरामपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, सक्ती, बीजापुर, सुकमा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी सांसद एवं राज्यसभा सांसद स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कोरबा, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरिया और नारायणपुर में संबंधित विधायक मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराएंगे।

सभी मुख्य अतिथि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *