रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड 12 नवंबर, गुरुवार को प्रसारित होगा। इस बार कार्यक्रम का विषय ‘सोलर दीदी’ रखा गया है। इसमें ग्रामीण महिलाएं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपने अनुभव, काम और सफलता की कहानियां श्रोताओं के साथ साझा करेंगी। ‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी’ की थीम पर आधारित यह मासिक रेडियो कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को सामने रखने का मंच प्रदान करता है। इसके माध्यम से महिलाओं की पहल, आत्मनिर्भरता और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती है। कार्यक्रम का प्रसारण दोपहर 2 बजे हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में आकाशवाणी के प्रदेश के सभी केंद्रों से होगा। वहीं, दोपहर 2:30 बजे बस्तरिया और सरगुजिया भाषाओं में आकाशवाणी जगदलपुर एवं सरगुजा केंद्र से भी इसका प्रसारण किया जाएगा। श्रोता फोन पर पूछ सकेंगे सवाल कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने और अपनी जिज्ञासाओं एवं सवालों के जवाब पाने के लिए श्रोता दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-233-2398 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *