रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज ने सदियों से भारतीय सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री आज रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सेन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नया रायपुर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर चौक का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामकरण के लिए कमेटी बनाई गई है और सेन समाज की मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सेन समाज के लोगों को सैलून संचालन के लिए किट सहित अन्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने समाज के पात्र लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक रिकेश सेन, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास सहित सेन समाज के प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *