रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जगदलपुर के फरसगांव परियोजना क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त कराई गई वन भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। इस पहल से उजड़ी वन भूमि को फिर से हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिल रही है।

बड़े डोंगर पंचायत से लगे वन क्षेत्र में आयोजित वृहत पौधरोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान लोगों ने अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

वन विभाग के अनुसार अतिक्रमण मुक्त भूमि पर किए गए इस पौधरोपण से क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ेगा, पुनर्वनीकरण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा। साथ ही जल संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *