Trump Warning Iran: मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को एक बड़ा बयान देते हुए ईरान की राजधानी तेहरान में रहने वाले नागरिकों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर डील पर हमला करते हुए कहा कि इस डील को साइन न करना ‘एक बड़ी मूर्खता’ थी।
ये भी पढ़ें : Trump G7 Controversy: G7 बैठक से पहले ही ट्रंप का नया ड्रामा, ईरान-इज़राइल तनाव का हवाला देकर जल्द वापसी की कही बात
नेतन्याहू का तीखा बयान-खामेनेई की मौत से जंग खत्म होगी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्थिति को और उग्र बना दिया। उन्होंने बयान दिया कि, “अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या कर दी जाती है, तो इससे युद्ध और नहीं बढ़ेगा बल्कि खत्म हो जाएगा।” नेतन्याहू के इस बयान से संकेत मिलता है कि इजराइल अब पूरी तरह निर्णायक कार्रवाई की दिशा में सोच रहा है।
5वें दिन भी जारी है संघर्ष, दोनों देशों में भारी नुकसान
तेल अवीव पर ईरान के हमले के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटी इजराइली टीमें
ईरान और इजराइल के बीच यह सैन्य टकराव अब अपने 5वें दिन में प्रवेश कर चुका है। सोमवार रात को इजराइली वायुसेना ने एक बार फिर तेहरान पर भारी एयरस्ट्राइक की, जिससे राजधानी में अफरा-तफरी मच गई। जवाब में ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और बंदरगाह शहर हाइफा पर मिसाइल हमले किए।
अब तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार:
ईरान में 224 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,481 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
वहीं, इजराइल में 24 नागरिक मारे गए हैं और 600 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
भारतीय दूतावास की चेतावनी- तेहरान छोड़ दें
All Indian Nationals who are in Tehran and not in touch with the Embassy are requested to contact the Embassy of India in Tehran immediately and provide their Location and Contact numbers.
Kindly contact: +989010144557; +989128109115; +989128109109@MEAIndia
— India in Iran (@India_in_Iran) June 17, 2025
तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों और PIO (भारतीय मूल के लोगों) से तत्काल दूतावास से संपर्क करने की अपील की है। दूतावास ने स्पष्ट शब्दों में सलाह दी है कि जिनके पास खुद से तेहरान छोड़ने का साधन है, वे जितनी जल्दी हो सके किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। यह चेतावनी स्थिति की गंभीरता को साफ दर्शाती है।
अमेरिकी दूतावास बंद, नागरिकों को नहीं मिल पाएगी मदद
इजराइल में स्थित अमेरिकी दूतावासों ने भी मंगलवार को संचालन बंद रखा। यरुशलम स्थित अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर कहा है कि दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने घरों में ही सुरक्षित रहें और गैर-जरूरी गतिविधियों से बचें।
दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए, वे इजराइल में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को न तो बाहर निकाल सकते हैं, और न ही फिलहाल प्रत्यक्ष सहायता दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Raja Murder Case : आरोपियों को घटनास्थल लेकर जाएगी पुलिस, क्राइम सीन का होगा रीक्रिएशन
The post तेहरान को तुरंत खाली करने की ट्रंप की चेतावनी: नेतन्याहू बोले- ऐसे खत्म होगी जंग, भारतीयों को देश छोड़ने की सलाह appeared first on Thepublic News.