MP Congress Neta par Hamla News: भोपाल में एक बड़ी खबर आ रही है। जहां कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमलें में बदमाशों ने डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। नेता अहिरवार के अनुसार 40 से 50 बदमाशों से उन पर डंडों और तलवार से हमला किया गया है।
हमलवारों ने गाड़ियों के फोड़े गए कांच
कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जिसमें वे कह रह हैं कि रात करीब साढ़े 11 बजे वे बासौदा से होते हुए ग्यारसपुर जा रहे थे। इसी बीच उन पर 40 से 50 लोगों ने जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि उनसे उनका नाम पूछा गया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
तलवार गाड़ी पर मारी
गंजबासौदा थाने में शिकायत दर्ज की। एसी से गुहार लगाई है कि यदि दो घंटे के अंदर हमलावरों को नहीं पकड़ा तो मैं धरने पर बैठूंगा। इसके पीछे बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठकराया है।
कुछ लोगों को लिया हिरासत में
जानकारी के अनुसार इस मामले में गंजबासौदा थाने में रात को शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: Ujjain News: उज्जैन में युवती ने थाने के बाहर पीया जहर, बोली-पुलिस भाई को दो दिन पहले घर से उठा लाई, अब कह रही पता नहीं
The post MP Congress News: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 40 से ज्यादा बदमाशों ने बरसाए डंडे-तलवार, BJP सरकार पर लगाया आरोप appeared first on Thepublic News.