Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशकों की दिलचस्पी सोने में बढ़ी है। यही वजह है कि पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 3,710 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 3,400 रुपये का इजाफा हुआ है। डॉलर में कमजोरी और जियो पॉलिटिक्स टेंशन भी इस तेजी को बढ़ावा दे रहे हैं।
24 कैरेट गोल्ड ₹1 लाख के पार
देश के लगभग सभी बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹93,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रही है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,830 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,350 है।
चांदी भी हुई महंगी
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में ₹3,000 का इजाफा हुआ है। 15 जून 2025 को चांदी ₹1,10,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें- Home loan EMI Drop 2025: ग्राहकों को बड़ी राहत, अब अपना घर खरीदना हुआ और सस्ता, 4 बड़े बैंकों ने कम की EMI
बड़े शहरों में सोने का दाम
शहर
22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली
₹93,350
₹1,01,830
मुंबई
₹93,200
₹1,01,680
कोलकाता
₹93,200
₹1,01,680
चेन्नई
₹93,200
₹1,01,680
अहमदाबाद
₹93,250
₹1,01,730
लखनऊ
₹93,350
₹1,01,830
जयपुर
₹93,350
₹1,01,830
पटना
₹93,350
₹1,01,830
हैदराबाद
₹93,200
₹1,01,680
गुरुग्राम
₹93,350
₹1,01,830
बेंगलुरु
₹93,200
₹1,01,680
नोएडा
₹93,350
₹1,01,830
इन बातों का रखें खास ध्यान
सोना खरीदने से पहले चेक करें BIS हॉलमार्क।
सोना खरीदने से पहले मार्केट में सोने का भाव जान लें।
गहने खरीदने से पहले मेकिंग चार्ज जान लें।
वजन और प्योरिटी (कैरेट) की जरूर चेक करें।
खरीदारी का बिल और पक्का इनवॉइस जरूर लें।
गोल्ड की रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी पूछें।
यह भी पढ़ें- Business Ideas: साल 2025 में शुरू करें ये शानदार बिजनेस, हर महीने कमाएं ₹1.5 लाख से ₹10 लाख, जानें नए और यूनीक आइडियाज
The post Gold-Silver Rate Today: इजरायल-ईरान तनाव का असर, सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 1 हफ्ते में ₹3,710 महंगा हुआ सोना appeared first on Thepublic News.