4078145881738806504
14271021545470334915

CM Mohan Yadav Son Engagement: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। उनके छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई हाल ही में खरगोन की डॉ. इशिता यादव के साथ हुई।
सीएम मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव सगाई की रस्म अदायगी करते।
भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में बेहद सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई। सरकारी व्यस्तताओं के बीच यह आयोजन मुख्यमंत्री के लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक क्षण रहा। इस आयोजन की सादगी और पारंपरा के प्रति सम्मान ने राजनीतिक गलियारों में भी सकारात्मक चर्चा चल रही है।

बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।
इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया,… pic.twitter.com/pCEJPgapst
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 8, 2025

खरगोन के दिनेश यादव की बेटी हैं इशिता
डॉ. अभिमन्यु वर्तमान में एमबीबीएस के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी सगाई खरगोन की डॉ. इशिता यादव के साथ हुई। इशिता खरगोन के दिनेश यादव की बेटी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के बड़े बेटे वैभव यादव की शादी भी इसी प्रकार सादगीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई थी।
बेटे अभिमन्यु और होने वाली बहू इशिता के साथ सीएम मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव।
आयोजन में BJP के वरिष्ठ नेता भी हुए शामिल 
इस पारिवारिक आयोजन में सीमित संख्या में करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। इस पारिवारिक आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल प्रमुख रहे।
देखिएं सगाई समारोह की कुछ खास तस्वीरें
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अभिमन्यु और इशिता को आशीर्वाद दिया।
सगाई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भी पहुंचे।
सीएम मोहन यादव के साथ एमपी के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने अभिमन्यु और इशिता को आशीर्वाद दिया।
 
The post CM Son Engagement: CM मोहन यादव के छोटे बेटे की सगाई, सादे समारोह में हुई रिंग सेरेमनी, जानिए कौन हैंं सीएम की छोटी बहू? appeared first on Thepublic News.