4078145881738806504
14271021545470334915

Samvidhan Bachao Yatra: छत्‍तीसगढ़ के बालोद में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक (Samvidhan Bachao Yatra) संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं और लोकतंत्र खतरे में है।
भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा, संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं, लेकिन आज उन्हीं अधिकारों को बचाने की जरूरत आन पड़ी है। चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं स्वतंत्र नहीं रह गई हैं। वह अब भाजपा का बंधुआ मजदूर बन चुका है।
उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका पर भी राजनीतिक (Samvidhan Bachao Yatra) दबाव दिखने लगा है, और भाजपा नेता खुलेआम अदालती फैसलों पर टिप्पणी करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।

Balod: पूर्व सीएम भूपेश का बड़ा बयान, ‘संविधान बचाओ रैली’ के दौरान बोले भूपेश#balod #chhattisgarh #CGNews #ChhattisgarhNews #BhupeshBaghel #FormerCM #Constitution pic.twitter.com/RVDLU4ctkN
— Bansal News Digital (@BansalNews_) May 26, 2025

EVM को लेकर शिकायतें, लेकिन जांच नहीं
भूपेश बघेल ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम को लेकर लगातार शिकायतें होती रही हैं, लेकिन न तो जांच होती है और न ही जवाब दिया जाता है। ये लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता की बात है।
ये खबर भी पढ़ें: Khandwa Rape Case: युवती से दरिंदगी का मामला, पीड़िता को देख डॉक्टर भी घबराए
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे: रामविचार
बघेल के आरोपों पर राज्य के कृषि मंत्री और भाजपा नेता रामविचार नेताम ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस नेताओं का है। जनता हर जगह इन्हें नकार रही है, इसलिए बौखलाहट में उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं।
नेताम ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है और विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Kanpur Hair Transplant Death: फरार आरोपी डॉक्टर अनुष्का तिवारी का 18 दिन बाद कोर्ट में सरेंडर, डॉक्टर- केवल दवाएं दीं
हमारे पेज को फॉलो करें…
हमारे ‘X’ पेज से जुड़ें
https://x.com/BansalNews_
हमारे Facebook पेज से जुड़ें
https://www.facebook.com/Bansalnewsdigital/
हमारे Instagram पेज से जुड़ें
https://www.instagram.com/bansalnewsmpcg?igsh=MWl2NW40bHdvYXlhOA==
हमारे Youtube Channel से जुड़ें
https://www.youtube.com/channel/UCL_3_9PhDyZXu1oexm8gtFQ
हमारे WhatsApp Channel पेज से जुड़ें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r
The post Samvidhan Bachao Yatra: भूपेश बोले- चुनाव आयोग भाजपा का बंधुआ मजदूर, लोकतंत्र खतरे में… appeared first on Thepublic News.