4078145881738806504
14271021545470334915

हाइलाइट्स

AICC ने मध्य प्रदेश के लिए नियुक्त किए 50 आब्जर्वर।
एमपी में संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में बड़ा फैसला।
गुजरात मॉडल की तर्ज पर एमपी में भी कांग्रेस का प्रयोग।

AICC observers Appointment: मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत 50 नए आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनकी जिम्मेदारी जिलेवार नेताओं से रायशुमारी कर रिपोर्ट तैयार करना और जिला एवं शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया में सहयोग करना है। यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत उठाया गया है।
AICC ने नियुक्त किए एमपी के लिए 50 आब्जर्वर
दरअसल, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए ऑब्जर्वर्स नियुक्त किए हैं। इसके नामों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत 50 आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इन आब्जर्वरों को जिलेवार नेताओं से रायशुमारी कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद दिल्ली में इंटरव्यू के माध्यम से जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।
गुजरात मॉडल की तर्ज पर प्रक्रिया
कांग्रेस बदलाव की यह प्रक्रिया गुजरात मॉडल के तर्ज पर की जा रही है, जिसमें जिला स्तर पर नेताओं से रायशुमारी कर रिपोर्ट तैयार की जाती है और फिर दिल्ली में इंटरव्यू के माध्यम से अध्यक्षों की नियुक्ति की जाती है। इससे संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष बदलने से पहले जिले में माइक्रो लेवल पर काम किया जाएगा। जिसको लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। जिसमें सभी को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
आगामी चुनावों पर कांग्रेस का फोकस
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करना, आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस का फोकस कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना और संगठनात्मक ढांचे को नए नेतृत्व के साथ सशक्त बनाने पर जोर देना है। AICC के एक आब्जर्वर के साथ पीसीसी से तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत गुजरात के बाद मध्य प्रदेश और हरियाणा में संगठन में बदलाव होगा।
ये खबर भी पढ़ें… MP NEWS: BJP नेता मनोहर के अश्लील वीडियो कांड में NHAI का एक्शन, 3 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, ब्लैकमेलिंग के आरोप
एमपी से ऑब्जर्वर की नियुक्ति एक हफ्ते में
AICC आब्जर्वर के सहयोग के लिए एमपी कांग्रेस की तरफ से भी तीन आब्जर्वर नियुक्त किया जाएंगे। एक आब्जर्वर के साथ तीन नेताओं को लगाया जाएगा। जिनको जिले की पूरी जानकारी रहेगी, जो आईसीसी ऑब्जर्वर को जातिगत समीकरण के अलावा लोकल स्तर की राजनीति का इनपुट देगा। एमपी कांग्रेस के ऑब्जर्वर की नियुक्ति अगले एक हफ्ते में हो जाएगी।

जननायक आदरणीय राहुल गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की कार्य योजना को मूर्त रूप देते हुए मप्र में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों हेतु ऑब्जर्वर्स मनोनीत किए गए हैं!
सुदृढ़ संगठन के लिए श्री राहुल जी की यह ऐतिहासिक पहल कांग्रेस के… pic.twitter.com/1BtoauGkCl
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 25, 2025

PCC चीफ ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। जीतू पटवारी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कार्य योजना को मूर्त रूप देते हुए मप्र में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों के लिए ऑब्जर्वर्स मनोनीत किए गए हैं। सुदृढ़ संगठन के लिए राहुल जी की यह ऐतिहासिक पहल कांग्रेस के विचार और संस्कार को नया विस्तार देगी। पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी भी प्राण-प्रण से निर्णायक प्रयास करेंगे।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
रेल यात्रियों को बड़ी राहत: अब मिलेगी ज्यादा सीटें, घटेगी वेटिंग, भोपाल की इस ट्रेन में जोड़े गए तीन अतिरिक्त स्थाई कोच

Indian Railways: भारतीय रेलवे अपने यात्री की सुविधाओं और आरामदायक यात्रा को लेकर लगातार सेवाओं में बढ़ोतरी कर रहा है। अब गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसी के साथ गर्मियों में रेल यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 28 मई 2025 से लागू होगी और यात्रियों को आरक्षण में बड़ी राहत मिलेगी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

The post कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: मध्य प्रदेश के लिए AICC ने नियुक्त किए 50 आब्जर्वर, जल्द मिलेंगे जिला और शहर अध्यक्ष appeared first on Thepublic News.