4078145881738806504
14271021545470334915

IRCTC Tour Package: जब भी हम परिवार के साथ कहीं घूमने के लिए प्लान बनाते हैं तो समझ नहीं आता कि कहां जाएं। अभी बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में IRCTC आपके लिए एक सस्ता और शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। दक्षिण भारत की हरियाली, पहाड़ी रमणीय स्थल कूर्ग (Kodagu) और सांस्कृतिक नगरी मैसूर (Mysore) को अब बेहद किफायती और सुविधाजनक टूर पैकेज के साथ देख सकते हैं।
मैसूर पैलेस
यात्रा डिटेल

पैकेज नाम: Koffee With Karnataka

पैकेज कोड: SHR087

गंतव्य: मैसूर, कूर्ग

यात्रा का माध्यम: ट्रेन (SL / 3AC)

प्रस्थान स्टेशन और समय: काचीगुड़ा / शाम 7:05 बजे

आवृत्ति: हर बुधवार

भोजन योजना: 3 ब्रेकफास्ट शामिल

कूर्ग
रहने की व्यवस्था:

स्थान
होटल का नाम (या समकक्ष)

कोडागू
होटल ले कोडगू

मैसूर
होटल ले रुचि

पैकेज शुल्क (प्रति व्यक्ति):

1 से 3 यात्रियों के लिए

श्रेणी
सिंगल शेयरिंग
ट्विन शेयरिंग
ट्रिपल शेयरिंग
बेड के साथ बच्चा (5-11 वर्ष)
बिना बेड बच्चा (5-11 वर्ष)

Comfort (3AC)
₹33,160/-
₹18,730/-
₹14,690/-
₹11,140/-
₹9,530/-

Standard (SL)
₹31,140/-
₹16,710/-
₹12,670/-
₹9,120/-
₹7,510/-

4 से 6 यात्रियों के लिए

श्रेणी
ट्विन शेयरिंग
ट्रिपल शेयरिंग
बेड के साथ बच्चा
बिना बेड बच्चा

Comfort (3AC)
₹15,450/-
₹13,280/-
₹11,140/-
₹9,530/-

Standard (SL)
₹13,430/-
₹11,260/-
₹9,120/-
₹7,510/-

शामिल सुविधाएं:

ट्रेन यात्रा: स्लीपर क्लास (Standard), 3AC (Comfort)

AC वाहन द्वारा स्थल दर्शन

2 रात कोडागू व 1 रात मैसूर में ठहराव (ब्रेकफास्ट सहित)

यात्रा बीमा

तय कार्यक्रम अनुसार सभी स्थल दर्शन

टोल, पार्किंग, GST आदि

शामिल नहीं है:

ट्रेन में भोजन

लंच / डिनर

दर्शनीय स्थलों के प्रवेश शुल्क

बोटिंग, घुड़सवारी, व अन्य एक्टिविटी

टूर गाइड

कोई अन्य सेवा जो इनक्लूजन में नहीं बताई गई है

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

कुल सीटें: SL – 4, 3AC – 4

होटल में चेक-इन समय: दोपहर 12 बजे

अधिकतम 1 अतिरिक्त व्यक्ति प्रति रूम (अतिरिक्त गद्दा फर्श पर हो सकता है)

टिकट यात्रा के 4 दिन पहले जारी होंगे – बर्थ परिवर्तन की अनुमति नहीं

 यदि आप प्रकृति और संस्कृति से भरपूर अवकाश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह पैकेज आपके लिए एक आदर्श विकल्प है। जल्दी करें सीटें सीमित हैं।
ये भी पढ़ें : हनुमान जी की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, वीडियो वायरल
The post IRCTC Tour Package: बच्चों की छुट्टियों में घूमने जाएं कूर्ग और मैसूर, IRCTC लाया सस्ता और शानदार टूर पैकेज appeared first on Thepublic News.