हाइलाइट्स
कलेक्टर्स की परफॉर्मेंस पर सीएम मोहन की नजर
अब 400 से ज्यादा पैरामीटर पर होगी रेटिंग
दो महीने में नए पैरामीटर तय कर हर महीने होगी रेटिंग
MP Collectors Performance: मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन करने के लिए एक नया और सख्त रेटिंग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस प्रणाली की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम प्रशासनिक सुधार और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।
एमपी में अब पावरफुल होगा रेटिंग सिस्टम
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कलेक्टरों के परफॉर्मेंस को लेकर एक्शन में है। जिसको लेकर सरकार ने कलेक्टरों के काम की रेटिंग करने का फैसला लिया है। अब रेटिंग सिस्टम और भी पावरफुल होगा। कलेक्टरों की परफॉर्मेंस का आंकलन 400 से ज्यादा पैरामीटर के आधार पर किया जाएगा। यह रेटिंग सरकार की प्राथमिकताओं पर आधारित होगी। इससे पहले रेटिंग स्टेट कॉल सेंटर से मिले फीडबैक के आधार पर होती थी, लेकिन अब कॉल सेंटर फीडबैक को हटाया जाएगा। इसमें बड़ा बदलाव किया जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है।
The post MP NEWS: एमपी में कलेक्टरों की परफॉर्मेंस पर मोहन सरकार की नजर, अब 400 पैरामीटर पर होगी रेटिंग, हटेगा कॉल सेंटर फीडबैक appeared first on Thepublic News.