नवरात्रि में मांस विक्रय को लेकर शुरू हुई सियासत. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने की मांग. नवरात्रि में बंद रहे मांस की दुकान. गंगा जमुना तहजीब का उदाहरण पेश करें मुस्लिम समाज के लोग. कांग्रेस से भी की अपील. उन्होंने कहा कि मुस्लिम त्योहार पर हिंदुओं से सौहाद्र बनाए रखने की करते हैं बात. करते है तो अब आगे आकर मौलवियों से भी करें बात. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने कहा कि सरकार आपकी है आप जारी करवा दें फरमान. होगा आदेश का पालन. वैसे खान-पान है निजी विषय. इस पर नहीं होनी चाहिए राजनीति. फिर हम भी यह मांग कर सकते हैं कि रमजान का त्यौहार चल रहा है, एक महीने होना चाहिए शराब की दुकान बंद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *