DC vs LSG, IPL 2025: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला सोमवार, 24 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीजन में दोनों टीमों का सफर प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सका था, जिसकी बड़ी वजह कमजोर नेट रन रेट रहा। ऐसे में इस बार दोनों टीमें मजबूत शुरुआत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है और क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से तीन बार लखनऊ ने जीत दर्ज की है, जबकि दो बार दिल्ली ने बाजी मारी है। खास बात यह रही कि पिछले सीजन (IPL 2024) में दोनों टीमों की भिड़ंत दो बार हुई थी और दोनों मौकों पर दिल्ली ने शानदार जीत हासिल की थी। पहले मैच में दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से हराया था, जबकि दूसरा मैच लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला था, जिसमें लखनऊ को 19 रन से हार का सामना करना पड़ा। उस हार के साथ लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। हालांकि, इससे पहले खेले गए शुरुआती तीन मैचों में लखनऊ ने लगातार जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *