4078145881738806504
14271021545470334915
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (वि/यां) के पदों की भर्ती परीक्षा 2025 (पीएचएसई25) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तक है। परीक्षा 27 अप्रैल को संभावित है।
परीक्षा जिला मुख्यालय अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं रायपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *