4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के अंकित ने 7.5 लाख का जीएसटी टैक्स जमा कर फिर रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि मार्च में अंकित ने व्यक्तिगत जीएसटी के रूप में 7.5 लाख रुपए का रिकॉर्ड टैक्स पटाया है। यह आंकड़ा सिर्फ एक महीने का है।

वार्षिक फाइलिंग के अनुसार उनकी टैक्स बेस की राशि लगभग 3 करोड़ रुपए के आस-पास पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अंकित पिछले 3 सालों से छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक करदाताओं में से एक हैं। इस साल भी उन्होंने रिकॉर्ड टैक्स पटा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
अपने लगातार योगदान से अंकित राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो अन्य व्यापारियों के लिए एक प्रेरणा है। इससे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *