4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Hamare Shikshak App: ई-अटेंडेंस को लेकर विरोध शुरू, शिक्षक संगठनों ने कहा-टीचर्स के साथ सौतेला व्यवहार न करे सरकार Gold Rate Today 24 June 2025: सोने के दाम में गिरावट, चांदी के दाम स्थिर, पढ़ें आज का सोने-चांदी का भाव UP BJP MLA Car Accident: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर पहला रोड एक्सीडेंट, EX CM के बेटे की स्कॉर्पियो 6 बार पलटी, 7 घायल Today live Update: ट्रम्प का दावा-ईरान-इजराइल में सीजफायर लागू, ईरान ने किया खारिज, इजराइल पर 6 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला Dhanu July Month Horoscope: धनु के लिए करियर में उन्नति के संकेत, जुलाई में और क्या होगा खास, पढ़ें आर्थिक-लव राशिफल Bhopal News: नालों की हो सफाई, स्ट्रीट लाइट और गड्ढों की मरम्मत पर फोकस, नगर निगम अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायगढ़ पहुंचे। मेयर प्रत्याशी जीव वर्धन चौहान को व सभी 46 वार्डो के प्रत्याशी को जिताने रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चोधरी भी मौजूद रहे। रोड शो में भाजपा के हज़ारो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओ नें फूल माला से मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री का स्वागत सत्कार किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नें बीजेपी के प्रत्याशियों  जीताकर रायगढ़ में ट्रिपल इंजिन की सरकार बनाने की अपील की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशीयो के पक्ष मेँ वोट की अपील करने रायगढ़ पहुंचे। हवाई मार्ग से बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री का जिंदल एयर स्ट्रीप मेँ आगमन हुआ उसके बाद शहर के सत्तीगुड़ी चौक से भाजपा का रोड शो शुरू हुआ। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चैहान सहित 46 वार्डों के प्रत्याशियों को जिताने के लिए मुख्यमंत्री नें रायगढ़ की जनता से आशीर्वाद माँगा। रोड शो मेँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्तमंत्री ओपी चौधरी,महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान के साथ खुली गाड़ी नज़र आए। लोगो का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रदेश के मुखिया का वाहन शहर के बीच से गुजरा जंहा सभी चौक -चैराहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। भाजपा के रोड शो मेँ 46 वार्डो के प्रत्याशी,निर्विरोध निर्वाचित पार्षद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे

सत्तीगुडी चौक से शुरू होकर रोड शो घड़ी चौक, हंडी चौक, सिटी कोतवाली,हटरी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक,नगर निगम, ओवर ब्रिज,के बाजू से रामनिवास चौक, संजीवनी परिसर से गोपी टॉकीज होते हुए शहीद चौक में खत्म हुआ| इसके बाद मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री व सभी भाजपा नेता मिनिमता चौक पहुंचे जहां सीएम साय नें मिनिमता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

रायगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओ नें आपने चहेते मुख्यमंत्री और लाडले विधायक को फलो से तौला। रोड शो का समापन छाता मुड़ा चौक में हुआ। चुनावी माहौल मेँ रोड शो में सीएम साय का शामिल होना भारतीय जनता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। इस बार कांग्रेस पार्टी के हाथ से शहर की सत्ता तो छोड़िए कांग्रेस के गढ़ मने जानें वाले वार्ड भी निकलने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *