4078145881738806504
14271021545470334915

देश के अन्य हिस्सों की तरह छत्तीसगढ़ में भी ठंड से काफी राहत महसूस हो रही है। अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। यानी चार दिन बाद फिर ठंड अपने तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं उसके बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

रायपुर में सिर्फ रात में सर्दी

राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। दिन में सर्दी का बहुत कम एहसास हुआ, हालांकि, रात में मामूली सर्दी को लोग खूब इंजॉय करते दिखाई दिए। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा रहा वहीं रात में सर्दी से 0.6 डिग्री की राहत मिली। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा

प्रदेश में मंगलवार को नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। इसके अलावा जगदलपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का टेम्प्रेचर

शहर का नाम  अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 
माना एयरपोर्ट 31.5  12.8
बिलासपुर 30.4  14
पेण्ड्रारोड 28.4  11
अम्बिकापुर 27.3  8.9
जगदलपुर 32.8 9.8
दुर्ग  31.9 00
राजनांदगांव 31.0 10.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *