4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का डंका बजते ही बीजेपी ने फील्डिंग जमानी शुरू कर दी है, बीजेपी ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी हैं, जिनमें सभी बड़े नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा को भी नगर निगमों में प्रभारी बनाया गया है, जबकि मंत्री और विधायकों को भी नगर निगम में पर्यवेक्षक बनाया है. बताया जा रहा है कि यही नेता जल्द ही यहां महापौर और पार्षदों के टिकट चयन में भी अहम भूमिका निभाएंगे. बीजेपी इस बार निकाय चुनाव में पूरा जोर लगाती नजर आ रही है

बीजेपी ने इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी 

  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव को बिलासपुर नगर निगम का प्रभारी बनाया गया है.
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग नगर निगम का प्रभारी बनाया गया है.
  • मंत्री रामविचार नेताम को राजधानी रायपुर के नगर निगम की कमान मिली है.
  • मंत्री लखन लाल देवांगन को कोरबा नगर निगम की कमान सौंपी है.
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को अंबिकापुर नगर निगम का प्रभारी बनाया है.
  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को चिरमिरी का प्रभार दिया गया है.
  • मंत्री टंक राम वर्मा को धमतरी का प्रभारी बनाया गया है.
  • मंत्री दयाल दास बघेल राजनांदगांव नगर निमग का प्रभार संभालेंगे.
  • मंत्री केदार कश्यप जगदलपुर नगर निगम में प्रभारी होंगे.
  • मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ नगर निगम में प्रभारी का काम करेंगे.

बता दें कि पिछले निकाय चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में इस बार पार्टी ने निकाय चुनाव का ऐलान होते ही तैयारियां शुरू कर दी हैं, बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव के लिए खुद सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह कमान संभालेंगे. इसलिए मंत्रियों को पहले ही उनके प्रभार के नगर निगमों की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं.

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 22 जनवरी यानि आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जहां महापौर, पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन आज से लिए जाएंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस बार मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा, मेयर पद के दावेदार इस बार 25 लाख रुपए का खर्चा कर सकते हैं. नगरीय निकाय चुनाव इस बार भई ईवीएम मशीन से ही होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *