रोजगार विभाग की समीक्षा : डिप्टी CM विजय शर्मा ने तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग समीक्षा की। प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। रोजगार ऐप के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए। अग्निवीर योजना में आगामी भर्ती के लिए शिविर का आयोजन करने के भी निर्देश दिए हैं। आगामी सत्र से 5 स्थानों पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफटेक्नोलॉजी की स्थापना होगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव एस भारतीदासन और संचालक तकनीकी शिक्षा विभाग ऋतुराज रघुवंशी मौजूद रहे।