4078145881738806504
14271021545470334915

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कैलेंडर वर्ष 2025 में जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इसके अनुसार गणेश चतुर्थी के अवसर पर 27 अगस्त, दशहरा (महानवमी) के अवसर पर 30 सितंबर और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय में लागू नहीं होगा। इस आशय के आदेश आज जारी कर दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *