4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ में फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ रही है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है, जिससे रायपुर से लेकर मेनपॉट तक शीतलहर चल रही है. आलम यह है कि कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे बना हुआ है, जिससे मैदानी इलाकों में कोहरा और ओस जम रही है. मैदानी इलाकों में भी भारी ठंड का दौर जारी है. छत्तीसगढ़ के मेनपॉट में तो सुबह के वक्त तापमान 1.2 डिग्री के पास पहुंच गया, जिससे यहां ओस पूरी तरह से बर्फ बन गई. मैदान और फसलों पर बर्फ जमी हुई नजर आई. ऐसे में छत्तीसगढ़ का मैनपॉट इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहा. वहीं रायपुर में भी कल कड़ाके की ठंड रही है.

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की वजह से शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शीतलहर का अलर्ट है, क्योंकि यहां तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है. अंबिकापुर में भी बुधवार की रात में कड़ाके की ठंड रही और यहां सुबह के वक्त घना कोहरा दिखा, जिससे यहां विजिबिलिटी 50 मीटर‎ से भी कम रही जिससे यहां वाहनों की रफ्तार थमी हुई नजरर आई. हालांकि राहत की बात यह है कि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से हल्की राहत तो मिल रही है. लेकिन यहां रात का तापमान 9 डिग्री के पास और सुबह का तापमान 5 डिग्री के पास बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी तापमान में और गिरावट हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *