4078145881738806504
14271021545470334915

पर्यटन नगरी खजुराहो में दिवाली का पर्व बड़े ही उत्साहपूर्वक तरीके से मनाया गया। विशेष बात यह रही कि खजुराहो के पुरानी बस्ती में इटली से आए पर्यटकों के दल ने भी यहां बड़ी धूमधाम से रीति रिवाज के साथ भारतीय संस्कृति व सनातन का पालन करते हुए पूजा अर्चना की विदेशी पर्यटक राकेश तिवारी के घर पहुंचे पटाखे फोड़े और धार्मिक गीतों पर खूब नृत्य भी किया इस अवसर पर विदेशी पर्यटकों ने बड़े ही खुशी पूर्वक उत्साह के साथ दिवाली पर्व मनाते हुए उन्होंने इस दिन को विशेष बताया और कहां खजुराहो में आकर उन्होंने पहली बार दिवाली का पर्व मनाया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *