‘अंधा युग’ धर्मवीर भारती द्वारा लिखित एक काव्य नाटक है. यह नाटक महाभारत युद्ध के अंतिम दिन पर आधारित है. हिंदी और आक्रामकता की राजनीति को गहनता से प्रतिबिम्बित करता हुआ यह नाटक आधुनिक भारत का एक सर्वाधिक सराहनीय और चर्चित नाटक है. ‘अंधा युग’ का नैतिक संदेश यह है कि हिंसा का कोई भी कृत्य अनिवार्यतः समग्र रूप में समाज के आधार को विनष्ट करता है.