Bihar Board 12th Result: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलता आवासीय विद्यालय (Simultala Residential School) को लगता है किसी की नजर लग गई है. कभी नेतरहाट आवासीय विद्यालय (Netarhat Residential School) से तुलना की जाती थी और इसे ‘टॉपर्स की फैक्ट्री’ कहा जाता था. लेकिन, इस विद्यालय के बीते दो साल के परीक्षा परिणाम काफी निराशाजनक रहे हैं.